देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

उप विकास आयुक्त द्वारा रतनी फरीदपुर एवं जहानाबाद प्रखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण


जहानाबाद

आगामी विधानसभा चुनाव-2025 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र (संख्या-216) के अंतर्गत रतनी फरीदपुर एवं जहानाबाद प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण AMF (Assured Minimum Facilities) की वरीय नोडल पदाधिकारी सह-उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति द्वारा किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सभी मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. प्रीति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर एवं जहानाबाद को आवश्यक निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, विद्युत, प्रकाश, शेड आदि आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध करायी जाएँ।

इस अवसर पर AMF के नोडल पदाधिकारी सह-निदेशक, लेखा एवं स्व-नियोजन डॉ. रोहित कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी रतनी फरीदपुर एवं जहानाबाद भी उपस्थित रहे। निरीक्षण दल ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!