ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा,चालक एवं सहचालक को अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित..

जहानाबाद
हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को मशीन, औजार, भवन संरचना यानी आर्किटेक्ट और अन्य तकनीकी आधारित वस्तुओं का देवता माना गया है. भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर साल 17 सितंबर को की जाती है । शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखने वाले ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के सभी शाखाओं अर्थात ए.एन.आर पब्लिक स्कूल हाजीपुर,ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर ,ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल शकूराबाद , निरंजना ज्ञान निकेतन, चिल्ड्रेन एकेडमी सहित सभी अन्य शाखाओं में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ किया गया ।इस मौके पर सभी गाड़ियों के चालक एवं सहचालक को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तो वहीं सभी चालक एवं सहचालक के पत्नी के लिए भी अंग-वस्त्र देकर खुशियां बांटी गई । इस मौके पर ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक निर्मला शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा का महत्व बहुत ही महत्वपूर्ण है । भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से ही मशीन हो,औजार हो या भवन का संरचना हो या फिर किसी अन्य तकनीकी आधारित वस्तुओं का निर्माण हो सब कुछ विश्वकर्मा के आशीर्वाद से ही बनता है। हमारे ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप में विश्वकर्मा पूजा को धूमधाम से मनाया गया । जिसमें सभी चालक एवं सहचालक को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर के चेयरमैन संतोष शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा हर साल की तरह इस साल भी हम लोगों के स्कूल में मनाया गया । सभी गाड़ियों की पूजा की गई और गाड़ी के चालक एवं सहचालक को सम्मानित किया गया । एकही कलर के कपड़े को लेकर संतोष शर्मा ने कहा कि हर लोगों का अपना एक ड्रेस कोड होता है हमारे यहां सभी चालक एवं सहचालक एक ड्रेस में दिखें इसलिए हमने एक ही तरह का ड्रेस सभी चालक और सहचालक को देने का काम किया है । इससे यह पता चलेगा कि ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के चालाक हैं तो वही उनमें अनुशासन का भाव भी रहेगा । अनुशासित रह कर जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से पालन करने का काम करेंगे ।

