पूर्वी उटा में वंचित बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण

जहानाबाद
नव सेवाश्रम संस्था के तत्वावधान में सोमवार को पूर्वी उटा स्थित प्राचीन देवी मंदिर के निकट वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में सुश्री सुपर्णा, D.P.M.U लीड, डी.एम. ऑफिस जहानाबाद (स्व० बाबू लाल मधुकर, पूर्व विधान परिषद सदस्य) की विशेष भूमिका रही। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि
“शिक्षा ही समाज को सशक्त और प्रगतिशील बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। नव सेवाश्रम का यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है।”
वितरण कार्यक्रम में विजय कुमार सत्कार, अनुराग कौशल, राहुल कुमार सहित नव सेवाश्रम के कई समर्पित सदस्य मौजूद रहे।
नव सेवाश्रम के संस्थापक अमित कैप्टन ने इस अवसर पर कहा
“संस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। वंचित बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना ही हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने योग्य था। अंत में संस्था के सभी सदस्यों ने यह प्रण लिया कि ऐसे सामाजिक प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।