भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए हिंदी भाषा का संरक्षण आवश्यक :-डॉ0एस. के.सुनील

जहानाबाद
पी.पी.एम. स्कूल राजा बाजार जहानाबाद में “हिंदी पखवाड़ा दिवस समारोह” का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालना और इसे उपेक्षित होने से बचाना था, क्योंकि समाज का विकास मातृभाषा की उन्नति के बिना संभव नहीं है। स्कूल की डायरेक्टर डॉ एस. के. सुनील ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी दुनिया भर में बोली जाने वाली चौथी सबसे बड़ी भाषा है और यह हिंद महासागर से हिमालय तक तथा गुजरात से गुवाहाटी तक सबसे ज़्यादा बोली जाती है। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति है और संस्कृति को बचाने के लिए हिंदी भाषा का संरक्षण ज़रूरी है। इस अवसर पर कक्षा दसवीं की – वर्षा कुमारी, ऋतिक कुमार, कृष्ण जी ,कक्षा नवमी – के सौरव कुमार ,रानी कुमारी ,शारदा प्रिया,सुहानी कुमारी, रिया कुमारी, कक्षा आठवीं – की नैतिका , पल्लवी, सातवीं – की कृतिका , रितिका, अभिज्ञान छठी – की सलोनी, रिया, ऋषिका, श्रेया, अभिनंदन ,चौथी- के प्रिंस , अक्षांश तथा अन्य छात्रों ने स्वरचित कविताएं और कहानियों सहित विभिन्न प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाये नंद किशोर शर्मा, मनोज कुमार पाठक, आकाश कुमार, जयप्रकाश कुमार, सोनल कुमार, मिथिलेश कुमार पाठक, उपेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार, यशवर्धन कुमार, अमित कुमार ,विवेक कुमार ,रूपा कुमारी, खुशी कुमारी, पुष्प लता कुमारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
