कार्यक्रम आयोजित कर संघ ने किया शिक्षकों का सम्मान

**
*राष्ट्रीय एवं राजकीय सम्मानित शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मानित*
जहानाबाद ।। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा संघ भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक थे । कार्यक्रम में 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया । समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक तृपित सिंह एवं पशुपति शर्मा , अरविंद कुमार , राजीव कुमार रंजन , ब्रजेश कुमार , प्रमोद कुमार , संजय कुमार सभी राजकीय सम्मानित शिक्षक को फूल का माला पहनाकर अंग वस्त्र से सम्मानित कर किया गया । समारोह में उपस्थित संघ के जिला सचिव रामेंद्र शर्मा , अरवल जिला के सचिव गिरीश शर्मा , श्रीधर सिंह , धर्मेंद्र कुमार , अविनाश कुमार चंचल , सत्येंद्र मिश्र , शांतनु कुमार , अंजनी कुमार सभी संघ के पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापको ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं । जो अपने ज्ञान से समाज को दिशा देते हैं । ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय एवं राजकीय पुरस्कार की महता बढ़नी चाहिए । जिसके तहत पुरस्कृत शिक्षकों को यात्रा सुविधा , स्वास्थ्य सुविधा सहित सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधा प्रदान करानी चाहिए ।