देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 920 लंबित मामले



*3 करोड़ 3लाख 15हजार 207 रुपए तय की गई समझौता राशि*
जहानाबाद
शनिवार को जहानाबाद न्याय मंडल में आयोजित साल के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह के आधार पर 920 लंबित मामलों का निपटारा किया गया जबकि 3 करोड़ 3 लाख लाख 15हजार 207 रुपए समझौता राशि तय की गई उपरोक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रणजीत कुमार ने दिया है l उन्होंने बताया कि जहानाबाद न्याय मंडल में साल के तीसरे लोक अदालत में लंबित मामलों के निपटारे के लिए व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में सात न्यायपीठ का गठन किया गया था अरवल व्यवहार न्यायालय में मामले के निपटारे के लिए चार न्यायपीठ का गठन किया गया थाl उन्होंने बताया कि तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित 686 मामले का निपटारा किया गया जिसमें 3 करोड़ 2 लाख 71हजार 606रुपए समझोता राशि तय की गई l वही बीएसएनल से संबंधित कुल तीन मामलों का निपटारा किया गया जिसमें 3101 रुपए समझौता राशि तय की गईl जबकि 231 सुलहनीय आपराधिक मामलों का निपटारा सुलह के आधार पर किया गया जिसमें 40 हजार500 ₹ समझौता राशि तय की गई l
इस अवसर पर प्रधान जिला जज ब्रजेश कुमार ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को कम समय और बिना किसी खर्च के न्याय दिलाना लोक अदालत का उद्देश्य रहा है इसको लेकर पक्षकारों को भी जागरूक होने की जरूरत हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!