जन सुराज की सरकार बनी तो हर बुजुर्ग को दो हजार रुपए मासिक पेंशन : अभिराम शर्मा

जहानाबाद सदर प्रखंड के किनारी बाजार में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा आयोजित
लोगों के बीच परिवार लाभ कार्ड का वितरण
जहानाबाद।
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड की किनारी पंचायत के किनारी बाजार में जन सुराज पार्टी के बैनर तले शुक्रवार को बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई। सभा में पार्टी के नेता व जहानाबाद से संभावित उम्मीदवार डॉ. अभिराम शर्मा ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आई तो हर बुजुर्ग को दो हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। इस बार छठ के बाद लोगों का रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का यह वादा है। परिवार लाभ कार्डधारक महिलाओं को रोजगार के लिए कम ब्याज पर पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। गरीबों के घरों की आर्थिक दशा बदलेगी।
मालूम हो कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिहार बदलाव सभा कर रहे हैं। इधर स्थानीय स्तर पर भी पार्टी के नेता पंचायत स्तर पर सभाएं कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
सभा में सत्येंद्र कुमार, जुबेर मियां, फेकन मियां, सुमित्रा देवी, मिनता देवी, वार्ड सदस्य विकास कुमार, कृष्णा साह, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर कुमार, नरेश राय, शिक्षक लक्ष्मण कुमार आदि को अंगवस्त्र देकर डॉ. अभिराम शर्मा ने सम्मानित किया।
इस मौके पर किनारी के अलावा दिलबहारचक टोला खगड़िया, मखदुमपुर, कुमारू बिगहा, रामपुर टोला, नीमा टोला, गुलजारबाग, सलेमापुर आदि गांवों के लोग उपस्थित थे।

