नेक दिल इंसान थे शुभेन्द्र बाबू

जहानाबाद
सदर प्रखंड के कल्पा गांव मे हिंदी दैनिक के पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के पिता शुभेंद्र शर्मा के निधन के बाद 12वीं तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद अरुण कुमार ने शुभेद्र बाबू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि शुभेंद्र बाबू नेक दिल इंसान थे। विधान परिषद में नौकरी कर इन्होंने ईमानदारी पूर्वक सरकारी सेवा मे दायित्व निर्वहन किया । वहीं सेवानिवृत होने के बाद भी जरूरतमंद की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे। पीपीएस ग्रुप के अध्यक्ष व जन सुराज नेता अभिराम शर्मा , शैलेश कुमार ने भी उच्च व्यक्तित्व का धनी बताते हुए नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में विंग्स स्कूल के प्रशासक संतोष कुमार, बाल विद्या मंदिर के प्रशासक अक्षय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मदन शर्मा, अश्वनी कुमार मृत्युंजय कुमार, पंकज कुमार अमरनाथ शर्मा, आलोक कुमार ,अनिल कुमार अभिषेक कुमार , राजीव कुमार विमल , प्रमोद कुमार समेत कई प्रमुख लोगों ने भी उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
