देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विरोध:रोड नहीं तो वोट नहीं,तो वोट नहीं

**
                   *बीते दो दशक से अधिक समय से जर्जर सड़क से जूझ रहे  मोहल्लेवासी करेंगे चुनाव बहिष्कार*

जहानाबाद
         जिले मुख्यालय के नगर क्षेत्र के फ़िदाहुसैन रोड से घोड़ा अस्पताल रोड के आसपास बसे मुहल्ले वासी सड़क में कई स्थानों पर बैनर लगा कर वोट बहिष्कार का घोषणा किया है। हालांकी यह बैनर किसने लगाया है कोई सामने आकर बोलने को तैयार नहीं है।इस सड़क मार्ग से फ़िदा हुसैन, मलहचक, कुटियापर, लोक नगर, श्याम नगर सहित कई अन्य मुहल्ले के लोगों के साथ शहर से बाहर के लोगों का आना जाना अधिक रहता है। क्योंकि मलहचक मोड़ के समीप ज्यादातर कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं वहीं डीएवी, प्रतिभा पल्लवन, रामकृष्ण परमहंस तथा एस एस कॉलेज जाने वाली यही मुख्य सड़क मार्ग है। वहीं बाल सुधार गृह, एस सी /एस टी छात्रावास, पिछड़ा वर्ग छात्रावास एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास के छात्रों के साथ हीं शिक्षा विभाग तथा पशुपालन विभाग सहित कई अन्य विभाग के कार्यालय भी इसी सड़क मार्ग में हैं। बड़ी आबादी के रोजमर्रा के इस सड़क का पुर्ननिर्माण बीते कई दशक से नहीं होने की वजह से हाल के दिनों में आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिससे आक्रोशित होकर मुहल्ले वासियों नें “रोड नहीं तो वोट नहीं” का बैनर लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।लोगों नें आरोप लगाया है कि वर्षों से प्रशासनिक अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव से स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, यहां तक कि साइकिल क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।पक्की सड़क के निर्माण की मांग बीते कई सालों से चली आ रही है। लेकिन न तो प्रशासन की तरफ से समस्या का निपटारा हुआ और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई सुध ली। जिसके बाद अब मोहल्लेवासी ने ही आगामी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। सड़क नहीं तो वोट नहीं का अभियान निरंतर जारी रहेगा और वोट से जुड़े सभी कार्य का बहिष्कार किया जायेगा।ऐसे में देखना होगा कि आनें वाले वक्त में प्रशासन और जनप्रतिनिधि कोई खोज खबर लेते हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!