मरहुम मो० ताहीर के मातमपुर्सी में पहुंचे पूर्व विधायक राहुल शर्मा

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के गोपालगंज वाजार में मरहुम मो० ताहीर के घर मातमपुर्सी में पहुंचे पूर्व विधायक राहुल शर्मा, इस दौरान उन्होंने उनके परिवार से मिलकर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि मो०ताहीर एक नेक दिल इंसान थें, जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में अपने बच्चों को शिक्षित कर अच्छे मुकाम तक पहुंचाया, वहीं समाज के प्रति उनका सदैव अच्छा विचार था, वहीं गोपालगंज के मो०मंशुर अंसारी के असामयिक निधन पर उनके घर जाकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि मो० मंसुर अंसारी संयम और शांत स्वभाव के एक धनी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी दुकान चलाकर अपना पूरा जीवन शांतिप्रिय तरिके से बिता दी, पुर्व विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में हमारा दोनों परिवार से गहरा लगाव था, इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और समय रहते हरसंभव मदद की बात कही, इस मातमपुर्सी में भाजपा नेता अवधेश शर्मा, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, जदयू के नगर अध्यक्ष विनोद केशरी, जुम्मन टेलर,फैजल हक ,मो०अफजल,मो ०तारीख,मो ०अरमान,शदाम हुसैन, अशोक शर्मा, सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार
