केशरवानी वैश्या नगर सभा जहानाबाद का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

जहानाबाद
केसरवानी वैश्या नगर सभा जहानाबाद की सकली बैठक आज अप्सरा मैरिज हॉल, राजा बाजार जहानाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शिवा जी केसरी ने की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश से श्री जयप्रकाश प्रकाश केसरी (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं जिला से श्री पारस केसरी उर्फ बबलू को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री जयप्रकाश प्रकाश केसरी ने कहा कि हमारे समाज का केंद्रीय संगठन अखिल भारतीय केसरवानी वैश्यासभा है, तथा प्रदेश एवं नगर सभा का गठन उसी के संविधान के अनुरूप किया जाता है।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री राजेश केसरी को नगर अध्यक्ष एवं श्री मनीष केसरी को नगर महामंत्री चुना गया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री शंकर प्रसाद केसरी, श्री शिवाजी केसरी, श्री विजय केसरी, श्री राज कुमार केसरी, श्री अरुण केसरी, श्री गणेश केसरी एवं श्री बंटी केसरी शामिल थे।
अंत में सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं एवं समाज की उन्नति और एकता के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

