मखदुमपुर प्रखंड के सागरपुर गांव में गायत्री परिवार के युवा ईकाई ने किया वृक्षारोपण

**
मखदुमपुर (जहानाबाद)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 223वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के सागरपुर गांव में महेंद्र शर्मा एवं देवेन्द्र शर्मा के निजी जमीन पर किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित गायत्री परिवार के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य प्रवीण कुमार ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है। वे न केवल धरती को हरा-भरा और सुंदर बनाते हैं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, बचनदेव कुमार, कौशल कुमार,ई.सत्येंद्र कुमार,श्यामनारायण कुमार, हरीजी,अखिलेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, अभय कुमार, रामानंद शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,शिशुपाल सिंह, सुमंत शर्मा, राकेश कुमार चुन्नू, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
