देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्र को मिले  207 अधिकारी – शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) पुरुष एवं महिला कोर्स की दूसरी पासिंग आउट परेड, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गया में सम्पन्न





गया ।शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) कोर्स के पुरुष एवं महिला ऑफिसर कैडेट्स की दूसरी पासिंग आउट परेड 06 सितम्बर 2025 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गया में आयोजित हुई है । इस अवसर पर 207 जेंटलमैन एवं विमेन ऑफिसर कैडेट्स भारतीय थल सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में सम्मिलित हुए हैं । परेड का मुख्य आकर्षण रहा कैडेट्स का “अंतिम पग” से होकर गुजरना, जो उनके सैन्य जीवन की नई यात्रा का प्रतीक है । इनमें 184 ऑफिसर कैडेट्स एसएससी (टेक्निकल) मेन- 63 कोर्स से तथा 23 विमेन ऑफिसर कैडेट्स एसएससी (टेक्निकल) विमेन – 34 कोर्स से सफलतापूर्वक पासिंग आउट हुए । इस ऐतिहासिक अवसर पर अकादमी परिसर में अनुशासन, शौर्य और गौरव का अद्वितीय संगम देखने को मिला ।. लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल कमांड, परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर थे । परेड में प्रदर्शित ऑफिसर कैडेट्स की दक्ष, सटीक एवं सामंजस्यपूर्ण ड्रिल मूवमेंट्स ने सभी दर्शकों के हृदय में गहन गर्व की भावना उत्पन्न की है । 
पुरस्कार विजेता
अकादमी अंडर ऑफिसर पियूष डिमरी पासिंग आउट परेड के परेड कमांडर थे । रिव्यूइंग ऑफिसर ने उन ऑफिसर कैडेट्स को पदक प्रदान किए जिन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:
बटालियन अंडर ऑफिसर कुलथे ध्रुव को सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया । उन्हें 9 ग्रेनेडियर्स में कमीशन कमीशन प्राप्त हुआ है ।
अकादमी कैडेट एडजुटेंट मोनू कुमार को ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया । उन्हें 11 जाट में कमीशन कमीशन प्राप्त हुआ है ।
अकादमी अंडर ऑफिसर पियूष डिमरी को ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रजत पदक से सम्मानित किया गया । उन्हें 7 कुमाऊँ में कमीशन प्राप्त हुआ है ।
बटालियन अंडर ऑफिसर मुक्ता सिंह को ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में तृतीय स्थान  प्राप्त करने पर कांस्य पदक से सम्मानित किया गया । उन्हें 118 इंजीनियर रेजिमेंट (बॉम्बे) में कमीशन प्राप्त हुआ ।  कालिधार कंपनी को ओवरऑल चैंपियन कंपनी के रूप में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए  प्रतिष्ठित चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर प्रदान किया गया है
पासिंग आउट कोर्सेज़ के ऑफिसर कैडेट्स को संबोधित करते हुए, रिव्यूइंग ऑफिसर ने भावी युवा सेना नायकों को नए अन्वेषणों को अपनाने और निरंतर अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रवीणता तथा तीव्रता से बदलते युद्धक्षेत्र में अनुकूलनशील बने रहने की आवश्यकता पर बल दिया । भारतीय थल सेना के प्रमुख मूल्यों को संजोते हुए, उन्होंने परंपरा और दूरदृष्टि सम्पन्न नेतृत्व को संतुलित रूप से अपनाने का आह्वान किया, ताकि शांति और युद्ध – दोनों परिस्थितियों में प्रभावी कमान सुनिश्चित हो सके ।
युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्प सशस्त्र बलों की समृद्ध परंपराओं के अनुरूप, युद्ध स्मारक पर एक गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण पुष्पचक्र अर्पण समारोह सम्पन्न हुआ है। । रिव्यूइंग ऑफिसर ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ शहीद वीरों को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की । समारोह के दौरान जब शोक शस्त्र की विधि संपन्न हुई, तो वातावरण गर्व और श्रद्धा से परिपूर्ण होकर मर्मस्पर्शी हो उठा । यह क्षण उन वीर शहीदों की स्मृति को नमन करने का था, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।
पिपिंग सेरेमनी
पिपिंग सेरेमनी ऑफिसर कैडेट्स और उनके परिवारों के लिए गौरवपूर्ण और रोमांचक अनुभव था । यह महीनों की अटूट मेहनत और दृढ़ संकल्प की परिणति का प्रतीक था और उनके सफर में एक निर्णायक पड़ाव सिद्ध हुआ  है। ब्यूगल (Bugle) की ध्वनि पर, उनके कंधों पर सितारे सजाए गए, जो उनके कमीशंड ऑफिसर बनने का प्रतीक था । अकादमी एडजुटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रखर धगत द्वारा दिलाई गई राष्ट्र सेवा की शपथ ने इस अवसर को और भी पावन बना दिया है । इसके उपरांत उत्सव का आरंभ हुआ, जब कैडेट्स ने भारतीय थल भावी सेना नायकों के रूप में अपनी नई भूमिकाओं को अपनाया है । उच्च मस्तक और संकल्प से भरे हृदय के साथ, नव-कमीशंड अधिकारी गर्व से आगे बढ़े और राष्ट्र के लिए गौरवशाली समर्पित सेवा व कर्तव्यनिष्ठा की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!