विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन



गया
गयाजी में प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 का शुभारंभ विधिवत रूप से सरकार के 4 मंत्रियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया है. मेला 6 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेगा. उद्घाटन कार्यक्रम विष्णुपद मंदिर के बाहरी परिसर में आयोजित किया गया है। इस मौके पर राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, वन व पर्यावरण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुनील सिंह, एमएलसी आफाक अहमद मौजूद थे. जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया है
सभी मंत्रियों का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया है. जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्वागत भाषण में कहा कि मेला 16 दिनों तक चलेगा. तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व आवासन, साफ सफाई के लिए मजबूत व्यवस्था की गई है. डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि यह मेला केवल जिला प्रशासन व सरकारी विभाग का नहीं है बल्कि गयाजी के लोगों का है.
*पूरे मेला में श्रद्धालुओं के लिए पूरी सहूलियत होगी. सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासन, पार्किंग, घाटों पर सोलर चार्जर, पेयजल की व्यवस्था हुई है. मेला से संबंधित लेजर लाइट साउंड शो प्रति दिन होगा. सभी के सहयोग से मेला का सफल आयोजन संभव होता है. नागरिकों की भी भरपूर मदद मिलती है.”- शशांक शुभंकर, डीएम, गया*
गयाजी की धरती स्वर्ग का द्वार’ : राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गयाजी वह धरती है जहां स्वर्ग का द्वार खुलता है. आने वाले दिनों में गयाजी की धरती पूरे विश्व को गौरवान्वित करेगी. मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत और सेवा होगी.*”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पितृ पक्ष मेला की सूरत बदली है. मेला नोडल विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ही है. विभाग से इस बार 2 करोड़ 87 लाख की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा कई और विभाग जो मेले से जुड़े हुए हैं उनकी ओर से भी अलग से राशि स्वीकृति दी है।मेला के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी. जो भी व्यवस्था की जरूरत है. उसको करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है.”- संजय सरावगी, राजस्व मंत्री, बिहार*
मेला तो अब हुआ है प्रसिद्ध’ : पर्यटन विभाग के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि गयाजी के बारे में दुनिया भर लोग जानते हैं. इसकी महत्ता से वाकिफ हैं लेकिन पिछले 20 सालों पहले पितृ पक्ष मेला का आयोजन कैसा होता था ये सब को मालूम है. पहले कुछ व्यवस्था नहीं थी. जितनी व्यवस्था हो रही है वो 2014 से बेहतर हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय दर्जा देकर मेला की सूरत बदल दिया है।जदयू के एमएलसी आफाक अहमद खान ने अपने संबोधन में कहा कि हम शहर के लोगों की जिम्मेदारी है बल्कि हमारी परंपरा भी है कि पिंडदानियों का हर तरह से स्वागत करें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां विष्णु पद क्षेत्र में हर तरह से विकास के कार्य किया है. किसी तरह से कमी नहीं रहने दी है.
पंडा समाज की ओर से अमरनाथ पंडा गयापाल ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि गयाजी की अच्छी छवि देश दुनिया तक जाए, बिहार सरकार ने रबर डैम से लेकर कई योजनाओं को दिया है. बिहार सरकार ने मेला प्रारूप बदल दिया है। इसके लिए पंडा समाज सरकार और प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।
*मेला में पिंडदानियों को दिया गया गंगाजल* : मेला समारोह के दौरान गयाजी पिंडदान के लिए आने वाले एक दर्जन से अधिक पिंडदानियों को गंगाजल दिया गया है डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि गंगा मैया से सीधे गयाजी हमारी सरकार ने गंगा जल गयाजी वासियों तक पहुंचाया है. अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र गंगाजल दिया जाता है. केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर यहां विकास किया है।इस मौके पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी,जिला प्रशासन, आइपीआरडी अधिकारी दिपक, विपुल,ईरशाद,विपिन,के साथ गया जिला जदयू महिला अध्यक्ष,गया जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन,मणी लाल बारिक, वार्ड पार्षद दिपक चंद्रवंशी, डिम्पल आदी काफी संख्या में तिर्थ यात्रीयो उपिस्थति थे।

