देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा( सेक्युलर) के प्रदेश महिला अध्यक्ष स्मिता शर्मा के नेतृत्व में आयकर गोलम्बर को किया गया जाम


पटना
आज बिहार में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन और जाम किया गया। पटना में भी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के कार्यकर्ताओं ने डॉ स्मिता शर्मा (महिला प्रदेश अध्यक्ष) के नेतृत्व में आयकर गोलंबर के पास जाम कर दिया। यह बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के लिए कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में बुलाया गया था।इस कार्यक्रम में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) के प्रधान महा सचिव अविनाश कुमार, महिला मोर्चा के पुष्पा शर्मा, राधा देवी, दिव्या कुमारी, मुन्नी देवी, रजनी कुमारी, और भी महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही, पार्टी के प्रवक्ता पिंटू रजक, अनिल रजक, आर के शास्त्री, रणविजय जी, रामनिवास जी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे ।

*बंद के दौरान प्रदर्शन और जाम*

– प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
– बंद के दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन और जाम की खबरें आईं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

*बंद से मुक्त रखी गई सेवाएं*

– अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर खुले रखे गए।
– आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, पेट्रोल पंप और रेल सेवाएं भी चालू रहीं.

*एनडीए नेताओं का बयान*

– एनडीए नेताओं का कहना है कि यह बंद माताओं और बहनों की गरिमा की रक्षा के लिए है।
– उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमारा उद्देश्य माताओं और बहनों की गरिमा की रक्षा करना है, और हम इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!