देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षक सम्मान समारोह वास्तव में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है ,महर्षि विद्या पीठ में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन





जहानाबाद
           बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक रूप से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और लग्न के साथ समर्पित रहने वाले का सम्मान वास्तव में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।  शुक्रवार को शहर के उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक सहित जिले के कई शिक्षाविद और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। महर्षि विद्या पीठ के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, जेडीयू बिहार प्रदेश सचिव निरंजन कुमार केशव, शिक्षाविद् डा. रविशंकर शर्मा, पत्रकार सन्तोष श्रीवास्तव, अमरनाथ, प्रो. कृष्णा मुरारी, मुसर्रफ पालवी, विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, अजीत कुमार, प्राचार्या सोनाली शर्मा सहित कई शिक्षाविद् पत्रकार मौजूद थे। इस सम्मान समारोह की शुरूआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस सम्मान समारोह के अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  मनीष चंद्र चौधरी ने कहा कि अगर देश को आगे ले जाना है तो शिक्षकों को अपना कार्य पूरी निष्ठा से करना होगा। तभी देश की अच्छी तस्वीर उभर सकती है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हमारा पहला दायित्व है। जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है, गुरु का महत्व हम सभी के जीवन में सर्वोपरि है, इसीलिए उनका सम्मान करना बहुत जरूरी है। क्योंकि शिक्षक सम्मान समारोह वास्तव में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। वहीं जेडीयू नेता निरंजन कुमार केशव ने कहा कि शिक्षक हमारे मार्गदर्शक हैं, उनके बिना अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर सभी शिक्षकों में उत्साह देखा गया। इस सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, शिक्षक हिमांशु शर्मा, आदित्य कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!