देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला जेडीयू कार्यालय में मनाया गया अमर शहिद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस



जहानाबाद
    जिला जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार लेनिन अमर शहिद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस एवं पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जयंती समारोह इनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर आयोजित किया गया। श्री कुशवाहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन संघर्ष से भरा रहा। बाबू जगदेव प्रसाद एक प्रभावशाली समाजवादी नेता थे, जिन्होंने बिहार के राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शोषितों के लिए संघर्ष किया। वहीं सर्वपल्ली राधाकृष्णन  भारत के एक प्रख्यात दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। उनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुतानी में एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 1952 से 1962 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति और 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के कारण, उनके जन्मदिन (5 सितंबर) को भारत में प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
   कार्यक्रम में जेडीयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य निरंजन केशव प्रिंस, जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल,कमलेश वर्मा,किसान जिलाध्यक्ष चंद्रभानु कुशवाहा,मीडिया अध्यक्ष मधेश्वर यादव, मुरारी यादव,जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिक्कू, कोषाध्यक्ष सह सचिव पंकज कुमार राकेश,सुनील पाण्डेय,मनोज चंद्रवंशी,उमेश यादव,राजू निषाद,मुकेश वर्मा,शंकर देव वर्मा,शाहिद अंसारी,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!