देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

घोसी विधानसभा में बदलाव की बयार – राकेश कुशवाहा का दौरा, जनता से सीधा संवाद


जहानाबाद।
घोसी विधानसभा क्षेत्र में द प्लुरल्स पार्टी के संयुक्त सचिव एवं भावी प्रत्याशी राकेश कुशवाहा ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए गोलकपुर, बारामसराय और घोसी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
जनता से बातचीत के दौरान सामने आया कि घोसी की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। लोगों ने बताया कि वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद इस क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि नेताओं ने वोट तो काम के नाम पर लिया, लेकिन बाद में पांच साल तक दर्शन तक नहीं दिया।
स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा आज भी अनसुलझा है। बांध की मरम्मत तक नहीं हो पाई, जिसके कारण नदी का पानी गांवों में घुस जाता है और हर साल बाढ़ से किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ती है। रोजगार, उद्योग और चहुँमुखी विकास की बातें सिर्फ़ वादों तक ही सीमित रही हैं।
इस मौके पर राकेश कुशवाहा ने कहा,

> “घोसी विधानसभा में विकास एवं रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यहाँ नई सोच और युवा नेतृत्व को मौका देना ही अब समय की मांग है। तभी वास्तविक विकास संभव है।”
उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह “सिटी” प्राप्त किया है। उन्होंने सिटी चिन्ह का अर्थ समझाते हुए कहा –यह सिटी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की सिटी है।
स्कूल और कॉलेज बुलाने की सिटी है।
खेल के मैदान जिताने की सिटी है।
बिहार के विकास की सिटी है।
बंद कल-कारखाने को पुनः शुरू कराने की सिटी है।
दौरे के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष रविश दांगी, नवादा जिलाध्यक्ष निशांत सिंह, जमीनी कार्यकर्ता नितीश निराला, सोनू पासवान, कंचन चौधरी, रजनीश जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!