देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
सूफी महोत्सव 2025 : साबरी ब्रदर्स देंगे रूहानी प्रस्तुति

जहानाबाद
आगामी सूफी महोत्सव 2025 का आयोजन 05 सितम्बर को संध्या 6 बजे काको स्थित मध्य विद्यालय मैदान में किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सूफी कव्वाली गायक साबरी ब्रदर्स अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव में अपराह्न 4 बजे नुक्कड़ नाटक तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। संध्या में हजरत बीबी कमाल की दरगाह पर आगत अतिथियों द्वारा चादरपोशी की जाएगी।
यह आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जो जहानाबाद की गंगा-जमुनी संस्कृति और सूफी परंपरा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।