लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा

जहानाबाद
जहानाबाद जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ. रोहित कुमार मिश्र, जिला स्वच्छता टीम के सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि अब तक लक्ष्य के विरुद्ध 92 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान आईडी बन पाया है। शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। हुलासगंज, मोदनगंज एवं मखदुमपुर प्रखंडों में पैडल रिक्शा की क्रियाशीलता पर समीक्षा की गई। आईएमआईएस बोर्ड पर अपेक्षित प्रविष्टि नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड समन्वयकों को सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय पर कार्यों का संपादन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के क्रम में नागरिकों द्वारा पोर्टल पर दिए गए शौचालय आवेदनों के त्वरित निष्पादन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों (WPU) की नियमित अपडेटिंग, विशेषकर घोसी और हुलासगंज प्रखंडों में, पर बल दिया गया। समुदाय से मासिक स्वच्छता शुल्क संग्रहण सुनिश्चित करने, कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई करने तथा प्लास्टिक कचरे के उठाव एवं निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया गया।