संस्कार भारती, जहानाबाद इकाई में पदाधिकारियों की बैठक सह-सम्मान समारोह संपन्न

जहानाबाद
संस्कार भारती, जहानाबाद इकाई की बैठक सह-सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष डॉ. एस. के. सुनील ने की अगुआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रख्यात पत्रकार संतोष श्रीवास्तव और डॉ. एकता विशेष रूप से आंमत्रित सदस्य के रूप में भाग लिया।
बैठक में संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौतम परासर और निशांत कुमार को भी सम्मानित किया गया। वहीं संस्था की महामंत्री डॉ. मानसी सिंह ने जिलाध्यक्ष को भी सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में संस्था के निम्नलिखित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे –
अध्यक्ष: डॉ. एस. के. सुनील उपाध्यक्ष: अमित कुणाल,महामंत्री: डॉ. मानसी सिंह
मंत्री: राणा वीरेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष: रंगनाथ पाण्डेय,मीडिया प्रभारी: बरुण कुमार,मंचीय कला प्रमुख: विवेक कुमार,लोक कला प्रमुख: सावित्री सुमन,
कला धरोहर प्रमुख: अमित कुमार
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुनील कुमार ने की. उन्होंने कहा, “संस्कार भारती का मुख्य उद्देश्य लोगों को संस्कृति से जोड़ना है. साथ ही उनमें अनुशासन, जीवन जीने की शैली और रहन सहन को लेकर जागरूक करना है.”
वहीं, इस अवसर पर डॉक्टर मानसी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपना संस्कृति नहीं भूलना चाहिए. संस्कार भारती शुरुआत से ही लोगों को संस्कार से जोड़ना सीखा रही है.
संस्कार भारती की इकाई के गठन से जहानाबाद में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग इसे शहर के लिए गर्व का विषय मान रहे हैं और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दे रहे हैं।
संस्कार भारती भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित संगठन है। इस नवगठित इकाई के माध्यम से जहानाबाद में सांस्कृतिक जागरूकता और गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
