देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार में भारतीय सार्थक पार्टी 243 सीटों पर मुस्तैदी से लड़ेगी चुनाव-राजकिशोर शर्मा



बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय सार्थक पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो उर्फ पप्पू चौहान ने बक्सर विधानसभा सीट से विनोद कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया इससे पहले बक्सर में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया एवं इस कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय सार्थक पार्टी स्वर्ण फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर शर्मा सहित अन्य नेताओं पर फूलों की बारिश की गई एवं सम्मानित किया गया इस मौके पर बिहार की प्रदेश स्तरीय रैली में बिहार में 243 सीट पर पूरे मुस्तादी से चुनाव लड़ने की घोषणा की गई इस मौके पर स्वर्ण फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने बिहार सरकार के मंत्रियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा इन दोनों देखने को मिल रहा है की मंत्री भाग रहे हैं और जनता खदेड़ रही है मंगल पांडे हो श्रवण कुमार हो इन सबको जनता दौड़ा रही है इन मंत्रियों को सोचना चाहिए कि हमने ऐसा कौन सा काम किया है कि जिस जनता ने वोट दिया वही जनता हमें दौड़ा रही है राज किशोर शर्मा ने कहा बिहार की जनता बिहार की सरकार को पूरी तरह समझ चुकी है और आने वाले समय में बदलाव निश्चित है भारतीय सार्थक पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता विधानसभा की तैयारी को लेकर पूरी तरह से जुट गए हैं जहानाबाद के सभी विधानसभा से भारतीय सार्थक पार्टी का उम्मीदवार होगा और पूरी मुस्तैदी से पार्टी चुनाव लड़ेंगी।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!