देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बदलाव की नई उम्मीद है जन सुराज: डॉ. अभिराम लाखापुर पंचायत के ओयना में बिहार बदलाव सभा आयोजित



सैकड़ों लोगों के बीच परिवार लाभ कार्ड का वितरण

जहानाबाद।

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र  की लाखापुर पंचायत के ओयना गांव में जन सुराज पार्टी द्वारा मंगलवार को “बिहार बदलाव सभा” का आयोजन किया गया। हरतालिका तीज होने के बावजूद बड़ी संख्या में इस सभा में महिलाओं की भागीदारी रही। बिहार बदलाव सभा का उद्देश्य  सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए लोगों को एकजुट करना और जन सुराज के विजन को साझा करना था। सभा में जन सुराज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य व जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के जन सुराज के भावी प्रत्याशी डॉ. अभिराम शर्मा ने अपने संबोधन में बिहार की वर्तमान चुनौतियों खासकर बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की खामियां और पलायन की समस्या पर गहन चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन सुराज सत्ता की राजनीति से अलग, व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है, जो बिहार के आत्मसम्मान और गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं और अपेक्षाओं पर खुलकर बात रखी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिहार में बदलाव के इस आंदोलन का हिस्सा बनें। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई, जो इस बात का संकेत है कि जन सुराज का संदेश गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
बता दें कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी पिछले तीन वर्षों से बिहार के गांवों में जन संवाद और बदलाव यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ रही है। ओयना में आयोजित इस सभा ने भी स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगाई है कि बिहार में पारदर्शी और जनहितकारी शासन संभव है।
सभा में करीब पांच सौ लोगों के बीच परिवार लाभ कार्ड का वितरण किया गया और उन्हें बताया गया कि अगर जन सुराज पार्टी इस बार के विधान सभा चुनाव में जीतकर बिहार की सत्ता में आती है तो हर परिवार को इस परिवार लाभ कार्ड के माध्यम से  प्रतिमाह बीस हजार रुपए तक की आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी। परिवार लाभ कार्ड के प्रति महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।
सभा की अध्यक्षता जन सुराज के सुनील कुमार  ने की, जबकि संचालन राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर पर लाखापुर पंचायत की लाखापुर, बगाही, महमदपुर और ओयना आदि गांवों के हजारों लोग जुटे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!