देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मोबाइल वैन से प्रखंडों में मतदाता जागरूकता, नागरिकों ने लिया प्रशिक्षण


जहानाबाद
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशन में जिलेभर में निरंतर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को जहानाबाद जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल डेमोन्स्ट्रेशन वैन के माध्यम से कोको, जहानाबाद सदर एवं मखदुमपुर प्रखंड के कई पंचायतों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और मशीनों के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मशीनों का प्रयोग कर उसकी प्रक्रिया को समझा तथा आश्वासन दिया कि वे आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन में स्वयं मतदान करेंगे और अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें, ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति न रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से मतदाताओं में चुनाव संबंधी जागरूकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!