पीएम ने 318 करोड़ की शहर के सिवरेज योजना का किया शिलान्यास

*शहरी आवास योजना के 64 लाभार्थियों को दी गई प्रतीक चाभी*
जहानाबाद
पीएम नरेंद्र मोदी के गया में आयोजित कार्यक्रम का जिले में भी विभिन्न जगहों पर लाइव प्रसारण किया गया।
शहर के पुरानी नगर परिषद भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पार्षद रूपा देवी ,उपमुख्य पार्षद पिंटू कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह एवं वार्ड पार्षद के अलावा काफी संख्या में महिला पुरुष लोग उपस्थित होकर पीएम का भाषण सुने। मौके पर प्रधान मंत्री शहरी आवास योजना से निर्मित 64 लाभार्थियों को आवास का प्रतिक चाबी भी दिया गया। मौके पर अधिकारी ने बताया कि शहर में 716 लाभार्थियों की पीएम शहरी आवास योजना में स्वीकृति मिली है। जिसमें 448 लाभार्थी ने आवास का काम पूरा कर लिया है। आवास योजना की चाबी मिलने पर लाभार्थियों में काफी खुशी थी।
गया की सभा से पीएम द्वारा 13000 करोड़ की योजना की स्वीकृति के साथ आवास एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी को भी स्वीकृति आदेश के प्रति दे सभी के लिए न्याय के साथ काम करने की बात कही।
शहर की 318 करोड़ की सिवरेज सिस्टम योजना का भी शिलान्यास ,
गया की सभा से प्रधानमंत्री ने भी रेल ,सड़क, ब्रिज, सीवरेज योजना से संबंधित सुबे में13000 करोड़ की जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी तो लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। जिसमे 318 करोड़ के लागत से जहानाबाद शहर में निर्मित होने वाली सिवरेज योजना का भी शिलान्यास शामिल है। बुडको के अभियंता चंदन कुमार के अनुसार योजना के तहत शहर में 122 किलोमीटर में नाला निर्माण तथा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के भी योजना है। नाला निर्माण से शहर के जल जम के समस्या का समाधान होगा वहीं सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी का जलछाजन होगा तथा उसका कृषि आदि कार्यों में उपयोग किया जाएगा।