देशराज्यलोकल न्यूज़

अभियोजन समिति की हुई समीक्षा बैठक



जहानाबाद लोक अभियोजक श्री शारदानंद कुमार की अध्यक्षता में पी.पी. कार्यालय, सिविल कोर्ट जहानाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, जिला अभियोजन पदाधिकारी,अभियोजन पुलिस पदाधिकार,  उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि विधि विभाग पटना द्वारा दोष मुक्त (अक्विटल) मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो भी मामला अपील दायर करने लायक है, उसकी सूची उपलब्ध कराया जाय ताकि राज्य सरकार अपील दायर कर सके। वादों की अपील जिला पदाधिकारी के माध्यम से पटना उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि कोई भी अभियुक्त छूटने न पाए। बैठक में अभियोजन कार्य को और सुदृढ़ करने, न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा विधि-व्यवस्था को बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। इस बैठक में विशेष लोक अभियोजक मध्यनिषेद प्रमोद कुमार, सहायक लोक अभियोजक अवनीश मनी त्रिपाठी, अपर लोक अभियोजक बीरेंद्र सिंह, राम बच्चन सिंह, अवधेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, बिंदु भूषण प्रसाद, बुंदेल प्रसाद, अजय कुमार, अमर कुमार, सुधीर कुमार समेत सभी विशेष लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!