देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

द विंग्स फाउंडेशन अकादमी में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव



द विंग्स फाउंडेशन अकादमी में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है।

इस अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चे पीले रंग की धोती-कुर्ता पहनकर बाल कृष्ण का रूप धारण किए हुए थे, वहीं छोटी-छोटी राधाएं अपनी सुंदर पारंपरिक वेशभूषा में सजी हुई थीं। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीला और जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाने से हुई।

इसके बाद बच्चों ने मटका फोड़, माखन चोरी और कृष्ण-लीला की झलकियां प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल का वातावरण मानो वृंदावन में बदल गया।

मौके पर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर शशि शर्मा, कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा और सभी शिक्षकगण मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया।


वहीं, स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर शशि शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, त्याग और सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। द विंग्स फाउंडेशन अकादमी में हमने आज बच्चों के साथ इस पावन अवसर को बड़े हर्षोल्लास से मनाया।”

स्कूल की कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि बच्चे केवल किताबों से नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से भी शिक्षा लें, ताकि उनमें नैतिक मूल्यों का विकास हो और वे अच्छे नागरिक बन सकें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!