जहानाबाद 2nd पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025: स्वमजीत पोद्दार बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियन’, विक्रम कुमार ने दी खेल और नशा मुक्ति की प्रेरणा

जहानाबाद
चैंपियन जिम कोर्ट एरिया में 2nd पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पंजा कुश्ती महासचिव विक्रम कुमार, बिहार पंजा कुश्ती प्रेसिडेंट, झारखंड महासचिव आनंद साहू तथा जिम संचालक विनय कुमार और प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
विभिन्न वज़न वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे—
50 किलो वर्ग
1. मोहम्मद एजाज (नालंदा) – प्रथम
2. मोहम्मद शाहिद (नालंदा) – द्वितीय
3. संदीप यादव (बलिया, उत्तर प्रदेश) – तृतीय
55 किलो वर्ग
1. आदित्य राज (पटना) – प्रथम
2. चंदन कुमार (जहानाबाद) – द्वितीय
3. फैयाज आलम (बलिया, उत्तर प्रदेश) – तृतीय
65 किलो वर्ग
1. मोहम्मद शादाब खान (जहानाबाद) – प्रथम
2. मोहम्मद कैफ (जहानाबाद) – द्वितीय
3. मोहम्मद शाहनवाज आलम (जहानाबाद) – तृतीय
70 किलो वर्ग
1. स्वमजीत पोद्दार (रांची, झारखंड) – प्रथम
2. निशांत कुमार (जहानाबाद) – द्वितीय
3. मोहम्मद एजाज (जहानाबाद) – तृतीय
75 किलो वर्ग
1. हर्ष कुमार (जहानाबाद) – प्रथम
2. मोहम्मद मस्तूर (जहानाबाद) – द्वितीय
3. अमन कुमार (जहानाबाद) – तृतीय
चैंपियन ऑफ चैंपियन – स्वमजीत पोद्दार (रांची, झारखंड)
सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि, मेडल, प्रमाणपत्र और फूड सप्लीमेंट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी चंदन कुमार, विनय कुमार, बैजू कुमार, सूरज कुमार, बॉबी कुमार और आनंद साहू ने अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।
विक्रम कुमार ने कहा कि पंजा कुश्ती केवल ताकत का नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन का खेल है, जिसमें जीत-हार का फैसला नैनो सेकंड में होता है। उन्होंने बताया कि वजन वर्ग के आधार पर खिलाड़ियों को कैटेगरी में बांटकर मुकाबले कराए जाते हैं। यह खेल कठिन जरूर है, लेकिन इसमें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने पर खिलाड़ियों को रोजगार पाने का भी अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरह बिहार सरकार भी अब राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को रोजगार देने की दिशा में कदम उठा रही है। उनका मानना है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ किसी खेल में भी सक्रिय रहना चाहिए, जिससे मानसिक और शारीरिक विकास हो सके।
सोशल मीडिया और विज्ञापनों के दुष्प्रभाव पर बात करते हुए विक्रम कुमार ने कहा कि कई युवा फिल्मी सितारों के गुटखा और शराब के प्रचार देखकर भटक जाते हैं और नशे की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की।
विक्रम कुमार ने खासतौर पर गरीब और पिछड़े वर्ग के युवाओं को इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया और मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कई जिलों और राज्यों से खिलाड़ी जहानाबाद आए हैं, जो शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पंजा कुश्ती के लिए स्थायी प्रैक्टिस स्थल और सहयोग की मांग भी रखी।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सितंबर माह में होने वाली ईस्टर्न इंडिया पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने का अवसर मिलेगा, और वहां से चयनित खिलाड़ी बिहार पंजा कुश्ती चैंपियनशिप के नेशनल सिलेक्शन में खेलेंगे।
