माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई जुलाई माह के पेंशन की सौगात

*जिला स्तर पर बड़ी संख्या में मनाया गया पेंशन महोत्सव*
जहानाबाद
माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा विगत 21 जून को सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन को ₹400 से बढ़कर 1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी ,जिस पर 24 जून को मंत्री परिषद की मोहर लग गई। 11 जुलाई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पहली बार जून माह की बढ़ी हुई पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से वृद्ध जनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा अपने संबोधन में पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि अब हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे ।इस कड़ी में आज 10 अगस्त 2025 को माह जुलाई 2025 की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सीधे प्रसारण के माध्यम से पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने।
जहानाबाद जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित ,ग्राम प्लेस सभागार में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के वृद्धजनों विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की आकांक्षा के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उनके द्वारा वृद्ध, विधवाओं एवं निशक्त जिला वासियों के अधिकारों के संरक्षण तथा उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, डॉ प्रीति के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 34179 वृद्ध जनों हेतु ₹37611400, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 5097 पेंशनधारियों हेतु ₹5663600, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन के 266 पेंशनधारियों हेतु ₹292400, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 62107 पेंशनधारीय हेतु ₹69406900, राज्य लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 16464 पेंशनधारियों के लिए ₹18281300, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 16931 पेंशन धारी के लिए एक करोड़₹1 87224 00 सहित कुल 135044 पेंशनधारियों के लिए 14 करोड़ 99 लाख 78000 रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। उनके द्वारा सभी पेंशनधारियों को माह जुलाई 2025 का पेंशन प्राप्त करने पर बधाई दी गई।
आज के इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ,श्री सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा एवं श्री अजय कुमार देव भी उपस्थित थे। उनके द्वारा भी इस अवसर पर पेंशनधारियों को बधाई दी गई।
आज जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावा प्रखंड सभागारों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारियो के अध्यक्षता में सीधे प्रसारण के माध्यम से पेंशनधारी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर भी पंचायत भवन /पंचायत कार्यालय में एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर सीधे प्रसारण को देखने /सुनने की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के संदेश को भी पेंशनधारियों के बीच पढ़कर सुनाया गया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सहायक निदेशक ,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती पूनम कुमारी ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,आईसीडीएस ,श्रीमती रचना, जिला परिवहन पदाधिकारी ,श्री राहुल कुमार एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।