देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुखिया मेराज अहमद उर्फ शुड्डू ने जीविका दीदियों के साथ मनाया रक्षा बंधन



*माहौल हुआ भावुक,मुखिया जी रो पड़े*

कभी-कभी समाज में कुछ ऐसे पल देखने को मिलते हैं कि माहौल भावुक हो जाता है और कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहानाबाद के अमथुआ पंचायत में जहां मुखिया जदयू नेता मिराज अहमद उर्फ शुड्डू ने जीविका दीदियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जीविका दीदियों ने मिराज अहमद उर्फ शुड्डू को तिलक लगाया एवं राखी बांध दी तत्पश्चात मेराज अहमद द्वारा जीविका डॉन को उपहार स्वरूप मिठाई एवं कलम दिए गए एक अलग ही खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा था अमथुआ पंचायत में इस अवसर पर मिराज अहमद काफी भावुक हो गए और बोलते बोलते रो पड़े कहा कि इस कार्यक्रम से इतनी खुशी हो रही है की इतनी खुशी मुझे कभी जीवन में नहीं हुआ जात पात धर्म से ऊपर उठकर जिस तरह का माहौल बना इस पल को कभी हम भूल नहीं सकते वही जीविका दीदियों ने भी खुशी का इजहार किया और कहा कि हम लोगों को इतनी खुशी है  की बयान नहीं कर सकते जब मुखिया जी ने कहा कि हम आप सबों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे हम लोगों के खुशी का ठिकाना न था ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं जो दूसरे धर्म के होकर यह किसी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं और सबको बराबर प्यार देते हैं निश्चित तौर पर एक अलग ही भावुक एवं खुशनुमा माहौल देखने को मिला जहां रक्षाबंधन के मौके पर मुखिया मिराज अहमद उर्फ शुड्डू भावुक हुए तो जीविका दीदी भी भावुक दिखी। इस अवसर पर रामातार यादव, लक्की कुमार, अमित कुमार उर्फ सोनू, डॉ सुरेश प्रसाद, गणेश ठाकुर , विक्रम पासवान, मुकेश पासवान, श्रवण कुमार, सगीर अहमद अंसारी, चंचला कुमारी, गुड़िया देवी, नीलम देवी, सायरा बानो, सरिता देवी, शोभा देवी, सीता देवी, संगीता देवी, एवं सैकड़ों महिलाएँ एवं पुरुष मौजूद थे।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!