Uncategorized

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने मई गांव में किया  वृक्षारोपण


जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 218वें  रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण का कार्यक्रम  काको प्रखंड के मई गाँव में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया. वृहत पैमाने पर किए वृक्षारोपण कार्यक्रम में गाँव के बुद्धिजीविओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर उपस्थित आई. आई. टी. धनबाद  के शोधार्थी छात्र रितेश रंजन ने कहा की मानसून के पानी का भंडारण जरुरी है, परन्तु बड़े बांधों में भंडारण करना हानिप्रद है, क्योंकि इनसे वाष्पीकरण अधिक होता है. उपाय है कि वर्षा के जल का भंडारण भूमिगत एक्वीफरों में किया जाए. धरती के गर्भ में विशाल तालाब होते हैं, जिन्हें एक्वीफर कहा जाता है. वर्षा के पानी को ट्यूबवेलों  के माध्यम से इन एक्वीफरों में डाला जा सकता है. नदियों द्वारा पहाड़ से लाये जा रहे पानी को भी नियंत्रित करके इन ट्यूबवेलों में डाला जा सकता है. एक्वीफर में पड़े पानी का वाष्पीकरण नहीं होता है. गाँवों को ऊँचे स्थानों पर तथा मकानों को स्टिलट पर बनाना चाहिए, जिससे बाढ़ से जान-माल का नुकसान न हो. वृक्ष बाढ़ नियंत्रण के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है. वृक्षों की कटाई से बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए वृक्षों का संरक्षण और वृक्षारोपण बाढ़ नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है.
प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ  द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण जैसे रचनात्मक कायक्रम की ग्रामवासियों द्वारा सराहना की गयी. इस अवसर पर रंगेश कुमार, कौशल कुमार, हरिजी, श्यामनारायण कुमार, शिशुपाल सिंह, नवीन कुमार, सत्येंद्र कुमार, भारती जी, अभिनव कुमार, सूर्यदेव नारायण सिंह, अरुण कुमार, उमेश शर्मा, सुधीर कुमार, सर्वेंद्र कुमार, शुभम, शिवम और अमन कुमार उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!