देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

“आओ सखी सावन आया”कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न , सावन क्यून बनी अर्चना केसरी


जहानाबाद
  जहानाबाद के राजेंद्र पुस्तकालय में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर द्वारा पावन सावन समारोह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।’आओ सखी सावन आया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोजपा श्रीमती डॉक्टर इंदु कश्यप। कार्यक्रम के आरंभ में इन्हें अंग वस्त्र एवं हरा पौधा देकर जिला अध्यक्ष सावित्री सुमन के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्मृति अनुरागिनी के द्वारा गाये सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मध्य में शिव वंदना की प्रस्तुति दिव्यांशु कुमारी ने बड़ी शानदार ढंग से किया।सिया कुमारी एवं आयुषी कुमारी ने शिव भजनों पर नृत्य प्रस्तुत की। सभी बच्चों को शब्दाक्षर मंच से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में इस बार *सावन क्यून की प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें जहानाबाद की अर्चना केसरी ने जीत दर्ज की।* मंच के द्वारा मुकुट पहनाकर इनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर जिला साहित्य मंत्री सुप्रिया कुमारी एवं जिला प्रचार मंत्री ममता प्रिया ने किया।कार्य क्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर जिला अध्यक्ष सावित्री सुमन कर रही थीं एवं धन्यवाद ज्ञापन विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश साहित्य मंत्री मानसी सिंह ने किया। कार्यक्रम में जहानाबाद शहर की सैकड़ों महिलाओं की शानदार उपस्थिति रही। सबों ने एक से बढ़कर एक सावन में गाये जानेवाले कजरी गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। आज के इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई ।लोजपा नेत्री हिंदू कश्यप जी ने महिलाओं के बढ़ते कदम की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन जी का आभार व्यक्त करते हुये सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं।अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सावित्री सुमन ने ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आज के बदलते परिवेश में ऐसे कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है।नई पीढ़ी के उत्थान के लिये साहित्य एवं संस्कृति से जुड़ाव ही सबसे सुगम मार्ग है।पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपहार स्वरूप पौधे देना भी कहीं न कहीं प्रकृति से हमारे जुड़ाव का संकेतक है।सभी सामाजिक संगठनों एवं शिक्षण संस्थानों को भी ऐसे कार्यक्रमों के करने पर बल दिया।विशिष्ट अतिथि डा.मानसी सिंह ने साहित्यक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज को एक सूत्र में पिरोने का उचित माध्यम बताया।
शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रताप सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार मिश्र “पद्मनाभ”जी ने शब्दाक्षर जहानाबाद ,बिहार के द्वारा आयोजित इस सफल आयोजन के लिये पूरी जिला समिति को दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में शहर की प्रमुख महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।उनमें कीर्ति कुमारी, पूनम कुमारी,कुमारी रंजना, बबीता,दीपा केसरी, अर्चना केसरी, अनुराधा पाठक, सपना पाठक, राखी केसरी, अर्चना केसरी,मीरा केसरी,अनीता पांडे, कुसुम देवी,संध्या केसरी,निभा,नेहा, गुड़िया, चित्रा जी ,संगीता कुमारी एवं अन्य शताधिक प्रबुद्ध महिलायें अग्रगणी की भूमिका में रह़ी।इन सबों ने कार्यक्रम के अंत तक आनंद सागर में गोता लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!