देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लें सभी ग्रामीण : बी डी ओ घोषी


घोषी (जहानाबाद)
केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में हुए स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु रैंकिंग प्रदान किये जाने हेतु आम जनों से ऑनलाइन सुझाव के लिए एप्प पर सुझाव आमंत्रित किये जा रहे  हैं I इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह स्वच्छता पदाधिकारी श्रीमती सरिता कुमारी द्वारा बताया गया कि इस सर्वे में पूछे गए सभी सवालों के जवाब अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा में पूछे जा रहे हैं I उनके द्वारा आम नागरिकों से अपील करते हुए अधिक से अधिक ऑनलाइन सुझावों को एप्प के माध्यम से देने को कहा गया I इस सर्वेक्षण में सभी ग्राम पंचायत के माननीय प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी, आशा को सम्बन्धित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु भी अपील की गई I बताते चलें कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत देश के सभी राज्यों को स्वच्छता में रैंकिंग प्रदान की जाती है जिसकी समीक्षा  प्रतिवर्ष केंद्रीय टीम द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर घूमकर की जाती है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!