देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में सीआईएसएफ ने रचा इतिहास, 64 पदकों के साथ भारत को दिलाया तीसरा स्थान ।



गया जी।अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में भारत की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसफ की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 64 पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया है। इस शानदार उपलब्धि ने भारत को कुल 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरा स्थान दिलाया है।प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 10,000 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया, जहां सीआईएसएफ की टीम ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण से भारत को गौरवान्वित किया है। यह भव्य आयोजन 30 जून से 6 जुलाई तक अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुआ है। सीआईएसएफ की इस अद्वितीय सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सुरक्षाबल केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी देश का परचम लहराने में सक्षम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!