जहानाबाद भाजपा 25 जुलाई को करेगी कार्यकर्ता कार्यशाला

जहानाबाद
भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद जिला इकाई का संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष धीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विधान पार्षद अनिल शर्मा एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद कक्कू के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।अनिल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मतदाता पुनर्निक्षण अभियान में सभी कार्यकर्ता बीएलओ एवं मतदाताओं को सहयोग कर पारदर्शी मतदाता सूचि बनाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने बिहार वासियों को 125 यूनिट तक बिजली बील फ्री कर बिहार वासियों को राहत प्रदान किया है। बिहार सरकार की नौकरी में 50 फिसदी महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी सामाजिक, आर्थिक भागीदारी को सुदृढ़ किया है। जहानाबाद नगर को 300 करोड़ की लागत से ड्रेनेज़ सिस्टम से सुदृढ़ किया जाएगा एवं जहानाबाद को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण कदम है।
नव मनोनीत जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी का पार्टी पदाधिकारीयों ने अंगवस्त्र से जिला प्रभारी मनोनीत होने पर स्वागत किया। उन्होंने ने अपने वक्तव्य में कहा कि जहानाबाद भाजपा को सुदृढ़ करने के लिए बिहार भाजपा का मैं एक सिपाही हूँ, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कराना हमारा लक्ष्य है। आप सभी मण्डल एवं बूथ स्तर पर प्रवास कर संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पालक अजय कुमार देव, जिला उपाध्यक्ष जेपी केसरी, कृष्णकांत कुमार, अन्नपूर्णा भास्कर, कृष्ण गुप्त, मुन्नी चंद्रवंशी,सर्वेश वर्मा,महामंत्री अमरेंद्र कुमार, शुभम राज, मंत्री रवि शेखर, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, विधानसभा संयोजक ब्रजेश कुमार, विनोद कुमार, मण्डल अध्यक्ष राजीव रंजन, रुपेश ठाकुर, आदित्य पाण्डेय, रिजू साव, अमृत वर्मा, पुष्पा कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।