देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

रक्षा संपदा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़



*जहानाबाद के नेवारी निवासी प्रोफेसर शंकर बाबू के पुत्र मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के एडीजी(एमईएस) संजीव कुमार भी हुए शामिल*

जहानाबाद
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने 2024 बैच के भारतीय रक्षा संपदा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी है। शनिवार को उपराष्ट्रपति इनक्लेव में आयोजित समारोह में उन्होंने रक्षा संपदा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि देश की रक्षा संपदा का प्रबंधन करना देशहित के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य है और हमें उम्मीद है कि आपलोग अपने प्रबंधन कौशल और प्रशासनिक क्षमता से देश की सुरक्षा और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। यह बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है जिनके ऊपर देश भर के कैंटोनमेंट के प्रबंधन और रख रखाव की जिम्मेवारी होती है। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इस प्रतिष्ठित सेवा के अधिकारियों के बदौलत ही रक्षा संपदाओं का बेहतर प्रबंधन होता है और युद्ध या संकट की घड़ी में इनकी भूमिका और बढ़ जाती है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति श्री धनकड़ से उनके प्रशासनिक अनुभवों के बारे में भी जानकारी और सीख प्राप्त की।इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति भवन,रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस इस्टेट्स मैनेजमेंट के महानिदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक के अलावा मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अतिरिक्त महानिदेशक संजीव कुमार भी मौजूद रहे। यह बता दें कि श्री संजीव कुमार जहानाबाद के नेवारी गांव के निवासी हैं और एसएस कॉलेज के हिंदी के प्रोफेसर श्री शंकर बाबू के छोटे पुत्र हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व रक्षा  मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा सचिव के साथ भी  संजीव  कुमार का बैठक हुआ था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!