देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

घोषी प्रखंड के गांवों का एमएलसी डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने किया दौरा, कलक्टर को सौंपे ज्ञापन


जहानाबाद.
        बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने शुक्रवार को जहानाबाद जिले के घोषी प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर वहां के मत्स्य किसानों की समस्याएं सुनी। मत्स्य किसानों को हुए  नुकसान को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय को ज्ञापन देकर किसानों के मुआवजे दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाली फल्गु नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण घोसी और मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के करीब 50 गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने उदेरास्थान बराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जिसके  नंदना, मेटरा, भारथू, बिजलीपुर, मोकनबिगहा, अतियामा, तुलसीपुर, मोदनगंज, सूरदासपुर, गोविंदपुर सहित 50 गांवों में बाढ़ का पानी खेत और गांव में फैल गया है। उन्होंने कहा कि तटबंध से पानी छोड़ने के कारण तकरीबन 50 से अधिक तालाबों में बाढ़ का पानी फैल गया और लाखों रुपये के मछलियां पानी की तेज धारा में बह गई। वहीं नदी में अचानक आयी बाढ़ के कारण सैकड़ों किसान के फसल बर्बाद हो गए। चंद्रवंशी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण फल्गु नदी में अचानक पानी आ गया, जिससे घोसी, मोदनगंज प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। किसान एवं मत्स्यपालकों का भारी नुकसान हुआ है। मत्स्यपालक मनीष कुमार, अभय कुमार शर्मा, पिंटू कुमार, अरविंद कुमार, अशोक राम, गुड्डू शर्मा, अमरनाथ, निर्मल कुमार, नीरज कुमार, रामनिवास कुमार आदि ने डॉ चंद्रवंशी को बताया कि बाढ़ के पानी से 50 बीघा में बने तालाब की मछलियां नदी की तेज धारा में बह गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।  उन्होंने कहा कि नुकसान के कारण मछली पालन के लिए हब बने इस क्षेत्र में मछली पालकों की रीढ़ टूट गई है। साथ में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत कुमार, मोदनगंज मण्डल अध्यक्ष निरंजन कुमार रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!