मेरा युवा भारत कैमूर के तहत तीन दिवसीय आवासीय भावी युवा नेताओं का बूट कैंप प्रारंभ,


जहानाबाद
मेरा युवा भारत जहानाबाद द्वारा तीन दिवसीय आवासीय भावी युवा नेताओं का बूट कैंप वाल किंग मैरेज हॉल में प्रारंभ हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ,शिक्षाविद सह समाजसेवी डॉ मुकेश कुमार , तथा राज्य से आए हुए प्रशिक्षक मनीष गोयल, अमरनाथ कुमार, राजीव कुमार एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, संचालन पूर्व एस आर पी रामप्रवेश तिवारी ने किया, वही जिला युवा अधिकारी द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए श्री सुशील करौलिया ने कहा कि युवावस्था मानवीय जीवन के विकास के चरणों की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है, आपके सामने दो विकल्प है एक नकारात्मक दूसरा सकारात्मक सकारात्मक सोच अपनाओ अपने जीवन को धन्य बनाओ।युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को, मानवीय जीवन में हृदय आधारित जीवन शैली, हृदय ,मन एवं शरीर के संपूर्ण सामंजस्य हेतु हार्टफुलनेस, रिलेशनशिप का प्रयोग, हृदय का भावनात्मक विकास, डिजिटल तकनीक का सदुपयोग या दुरुपयोग डिजिटल दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता हुआ प्रभाव, इस से मानवीय जीवन की निर्भरता, युवाओं में नेतृत्व क्षमता एवं तनाव कौशल युक्त भावनाओं की अभिव्यक्ति, वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन ,सरकारी वित्तीय योजनाएं, वित्तीय योजना में यूपीआई की महत्व, वित्तीय लेनदेन में साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के उपाय, आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई साथ ही प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट के साथ-साथ माय भारत टी-शर्ट एवं कैप दी गई, मौके पर विक्रम कुमार गोपाल जी विष्णु शंकर सौरभ कुमार, शुभम कुमार, एवं स्वीटी राज के साथ-साथ सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।