मगध फुटबॉल अकादमी में कोच धीरेंद्र को दी गई विदाई

*फुटबॉल कोच को गमगीन माहौल में हुई विदाई*
*विदाई से भावुक हुए फुटबाल कोच धीरेंद्र सिंह*
जहानाबाद ।। मगध फुटबॉल अकादमी जहानाबाद के वरीय कोच धीरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरण होने के बाद जहानाबाद स्थानीय होटल ताज पैलेस में विदाई दी गई । वे फुटबॉल अकादमी में स्थापना काल 2023 से ही अपना योगदान दे रहे थे । जहां प्रशिक्षु खिलाड़ियों को फुटबॉल खेल में नए-नए टिप्स देकर उन्हें खेलने के योग्य बनाया करते थे । अब उनकी उपस्थिति नहीं रहेगी । जिससे एहसास होते ही समारोह का माहौल गमगीन हो गया । मालूम की धीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल कोच एवं रेफरी मुंगेर जिला निवासी बिहार पुलिस जहानाबाद में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे । जिनकी पदस्थापन शकूराबाद थाने में थी । लेकिन नियमानुसार स्थानांतरण पटना रेल पुलिस में हो गया । जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यद यू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा सहित अकादमी के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने शुभकामना संदेश के साथ शॉल एवं फूल माला से सम्मानित करते हुए विदाई दी । फुटबॉल अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में शामिल सचिव मो तारिक , कोच राजेश कुमार , रामेश्वर सिंह , अर्जुन यादव , रणधीर पटेल , राजू कुमार , सुधीर कुमार सभी पदाधिकारी , सोनका कुमार , सूरज कुमार , अंजली कुमारी , शिवानी , रिमझिम , पूनम , गीतांजलि , इंदु सभी फुटबॉल प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामना के साथ स्वस्थ रहकर फुटबॉल खेल में अपना योगदान देते रहने के लिए आग्रह किया ।