देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
जिला प्रशासन ने ठाकुरवाडी स्थित संगम पैदल पुल को क्षतिग्रस्त घोषित कर आवागन पर लगाया रोक

जहानाबाद
जहानाबाद के आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट पर अवस्थित पुल वर्तमान में क्षतिग्रस्त स्थिति में है। ऐसे में इस पुल से आवागमन करना पूर्णतः असुरक्षित है।
जिला प्रशासन आप सभी नागरिकों से अपील करता है कि इस पुल से आवागमन न करें। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रशासन द्वारा आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, परंतु तत्काल प्रभाव से यह पुल आमजन के उपयोग हेतु प्रतिबंधित किया गया है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
