देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

टेम्पो चालक को बस मालिक सह चालक ने मारपीट कर किया घायल।



रतनी फरीदपुर( जहानाबाद )

-बस मालिक सह चालक द्वारा टेम्पो चालक के साथ मारपीट,गाली गलौज तथा हरिजन कह जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद घेजन रोड मे टेम्पो चालकों के साथ बस मालिक सह चालक ग्राम ब्रह्मस्थान निवासी अरबिद कुमार हमेशा मारपीट एवं गाली गलौज करने तथा घेजन रोड मे न चलने देने की बात कही जाती है। फलस्वरूप टेम्पो चालक जो शिक्षित बेरोजगार हैं,किसी तरह अपने परिवार को भरण-पोषण कर रहा है,वे लोग हमेशा अरविंद कुमार से भय के वातावरण में रहने को विवश है।
इसी कड़ी में बीते सोमवार की शाम करीब तीन बजे अरविंद अपने बस जो तीन बजे शकूराबाद से चला, तथा उसके बाद शकूराबाद स्टैंड से गुलाबगंज निवासी टेम्पो चालक धनंजय कुमार अपने टेम्पो पर गुलाबगंज का सवारी लेकर चला तो बस मालिक सह चालक ने, टेम्पो चालक के साथ गाली-गलौच करने लगा, फिर भी टेम्पो चालक अपनी गाड़ी लेकर गुलाबगंज में आया, तो पुनः बस मालिक सह चालक ने टेम्पो चालक के साथ गाली-गलौच करने लगा और मारपीट कर दी।
    उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में एसी/एस टी थाना जहानाबाद तथा शकूराबाद थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष शकूराबाद मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि धनंजय कुमार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, जिसपर मामला को गम्भीरता से लेते हुए कारवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!