देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

संघ परिवार के कद्दावर स्वयंसेवक एवम जेपी सेनानी  अंशुमान शर्मा के द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे ___मंटू पटेल



करपी (अरवल)
करपी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में संघ परिवार के कद्दावर स्वयंसेवक एवम  जे पी सेनानी स्वर्गीय अंशुमन शर्मा की 6 वी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू के द्वारा स्वर्गीय अंशुमन शर्मा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि जनसंघ काल के संस्थापक स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा के निकटतम सहयोगी स्वर्गीय अंशुमन शर्मा थे। इन्होंने समाज के लोगों के उत्थान एवं विकास के लिए कई काम किया। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनके द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। जहां भी समस्या होती थी वहां पहुंचकर उस समस्या का निराकरण उनके द्वारा किया जाता था। इन्होंने घोषणा किया कि स्वर्गीय अंशुमन शर्मा के नाम पर एक विद्यालय खोला जाएगा। ताकि उस विद्यालय में गरीब परिवार के छात्र-छात्रा आसानी से पढ़ाई कर सकें ।आम जनों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी समस्या के बारे में जानकारी दें। हर हाल में उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सुनील, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामकिशोर सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर संजय शर्मा , हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राम, नीतीश पटेल, पीयूष शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दिलीप शर्मा, मुन्ना शर्मा, अमित राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत दर्जनों नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!