देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जदयू के पंचायतवार बूथ सदस्यों की बैठकों की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधन


जहानाबाद
जनता दल (यू) द्वारा संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जहानाबाद जिले में पंचायतवार बूथ सदस्यों की बैठकों की शुरुआत की गई। आज जिले के चार पंचायतों में ये बैठकें सम्पन्न हुईं।

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के मांदे बिगहा पंचायत एवं सिकरिया पंचायत तथा घोषी प्रखंड के परावान पंचायत एवं उबेर पंचायत में बूथ सदस्यों की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का आयोजन जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष श्री रणधीर पटेल एवं घोषी प्रखंड अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित पंचायत अध्यक्षों ने की।

बैठकों में जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा, जदयू सलाहकार समिति के सदस्य श्री निरंजन केशव प्रिंस, जहानाबाद विधानसभा प्रभारी श्री रविंद्र पटेल एवं घोषी विधानसभा प्रभारी श्री अरुण राव, जदयू जिला सचिव मनीष शर्मा ,मीडिया सेल के अध्यक्ष मधेश्वर यादव,जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इन सभी बैठकों में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित बूथ सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचे, यह हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया।

जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना चाहिए।

जदयू सलाहकार समिति के सदस्य श्री निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि पार्टी का असली बल उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपील की।

जहानाबाद विधानसभा प्रभारी श्री रविंद्र पटेल ने कहा कि पार्टी के संदेश और योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।

घोषी विधानसभा प्रभारी श्री अरुण राव ने भी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें।

बैठकों के अंत में सभी पंचायत अध्यक्षों ने आभार व्यक्त किया और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!