देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गया मे माई बहन योजना को लेकर पिता महेश्वर महिलाओं में काफी उत्साह- डॉ देविका सरयार मिश्र



गया जी। शहर के  पिता महेश्वर मोहल्ले में 
जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव और गया जी टाऊन विधानसभा की भावी प्रत्याशी डॉ देविका सरयार मिश्र के नेतृत्व में और जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्र की उपस्थिति में रमना रोड, पिता महेश्वर मुहल्ले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे माई बहिन मान योजना के अंतर्गत सैकड़ों महिलाओं का फॉर्म भरा गया और इन्हें पंजीकृत किया गया  है।इस कार्यक्रम में गया पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए महिलाओं के अंदर काफी उत्साह देखा गया है।पितामहशेवर मोहल्ले के महिलाएं नीतीश सरकार से परेशान दिखी एवं उन्होंने रोजगार न होने का दुख जताया। डॉ देविका और डॉ गगन ने उन्हें बताया कि यही महागठबंधन की सरकार बनेगी कि रोजगार के अवसर तो मिलेंगे हीं ओर साथ प्रत्येक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए प्रदान किए जाएंगे, आगे कहा कि यह कार्यक्रम गया टाऊन के हर मुहल्ले में चलाया जायेगा और हर कीमत पर इस बार गया जी में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!