देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाये जाने पर जताया आभार



पटना, 23 जून
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने मुलाकात कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ढाई गुणा से अधिक बढ़ोत्तरी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुलाकात के क्रम में सबसे पहले दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूँ, आप सभी बुलंद रहिए। हमलोग सम्पूर्ण बिहार के विकास और हर तबके के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आप सभी की जो भी जरूरतें होंगी उसे पूरा किया जाएगा। दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में एक ही फैसले से इतनी अधिक बढ़ोत्तरी कर आपने इतिहास बदलने का काम किया है। हम सब आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। आपके इस फैसले से हम सभी दिव्यांगजनों का मनोबल काफी बढ़ा हैl



ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 21 जून 2025 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ढाई गुणा से अधिक इजाफा करने का निर्णय लिया। इस फैसले के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों और विधवा महिलाओं को अब 400 रुपये की बजाय 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के इस निर्णय से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को फायदा मिलेगा।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा, विधायक श्री गुंजेश्वर साह, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व सांसद श्री अनिल हेगड़े, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री संजय कुमार गिरि, जिला परिषद् के पूर्व सदस्य श्री जसवीर कुमार सिंह, बिहार विकलांग अधिकार मंच के राज्य सचिव श्री राकेश कुमार सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!