देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

इंडिया एलायंस के समन्वय समिति का बैठक आयोजित


जहानाबाद
इंडिया एलायंस के जिला समन्वय समिति की बैठक जिला के संयोजक महेश ठाकुर  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।बैठक में बिहार के डबल इंजन की सरकार एवं केंद्र की नफरती सरकार की विफलताओं सभी सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अफसर शाही महंगाई बेरोजगारी पर रोक लगाने ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य मे सुधार के लिए तथा सभी भूमिहीन परिवारों के बीच तत्काल पांच पांच डिसमिल जमीन का पर्चा वितरण कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ,सही लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए तथा नगर निकायों सहित पंचायत स्तर पर आवास योजना में खुल्लम-खुल्ला आवास की बिक्री, अनुचित व्यक्तियों को योजना का लाभ देने के विरोध में आगामी 3 जुलाई 2025 को इंडिया गठबंधन की ओर से जहानाबाद जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आयोजित
करने का निर्णय लिया गया,  बैठक में  घोसीमें राजद नेता तथा पूर्व जिला पार्षद रामदीप यादव पर दायर झूठा मुकदमा वापस करने एवं उन्हें बिना शर्त रिहाग की मांग भी की गई। बैठक में अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा ईरान पर किए गए बमबारी की निंदा करते हुए दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आग में झोंकने पर आमदाअमेरिकी इजरायल गठजोड़ के जनसंहारी हमले के खिलाफ विश्व शांति आंदोलन को मजबूत करने का आवाहन का भी   प्रस्ताव लिया गया ,वहीं भारत सरकार से साम्राज्य वादी हमले के खिलाफ ईरान और फिलिस्तीन की हिमायत में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की गई ।चार लेवल कोड को निरस्त करने और किसानों की कर्ज मुक्ति ,फसलों का लाभकारी मूल्य देने के सवाल पर 9 जुलाई 25 को आयोजित होने वाला मजदूर किसानों का आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता सड़क पर मार्च करेंगे । उक्त कार्यक्रम को सफल करने के लिए 30 जून एवं 1 जुलाई को बाजार चट्टी में प्रचार आयोजित की जाएगी।
3 जुलाई को जहानाबाद ऊंटा रेलवे स्टेशन  से सवा 12 बजे संयुक्त रूप से मार्च निकल कर समाहरणालय तक जाएगा।बैठक में गठबंधन में राजद के महेश ठाकुर एवं परमहंस राय सीपीएम के जगदीश प्रसाद दिनेश प्रसाद, सी पी आई के सुरेश प्रसाद एवं अंबिका प्रसाद भाकपा माले  के जिला सचिव रामाधार सिंह एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रामप्रवेश प्रसाद तथा वीआईपी के रामाशीष प्रसाद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!