देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
शादी के 47 वें वर्षगाँठ पर शुभकामना



शादी के 47 वें वर्षगाँठ पर शुभकामना
*बिहार प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवम राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त शायर रमेश प्रसाद उर्फ रमेश कंवल*
के
वैवाहिक जीवन के 47 वां साल पूरे होने पर
बे हद मालामाल हुआ
जीवन ये ख़ुशहाल हुआ
सुख के धन की मंडी में
पाकर तुम्हें निहाल हुआ
उलझन की रणभेरी बजी
साथ तुम्हारा ढाल हुआ
तुम सुगंध बन साथ रहे
ज्यों पूजा का थाल हुआ
मस्ती में हँसते गाते
अब सैतालिस साल हुआ
आज पुणे (महाराष्ट्र) में हैं | मगरपट्टा के महालक्ष्मी मंदिर में देवी का दर्शन किया | शिवजी का चरण स्पर्श |
अमनोरा माल के पिंड बलूची में बेटे-बहु के साथ भोजन ग्रहण किया | इस अवसर पर आपके लिए कुछ तस्वीरें |
अपने स्नेह और आशीर्वाद से कृतार्थ करिए
रमेश कंवल
धन्यवाद
