प्रधानमंत्री की पहल पर भारतीय डाक विभाग ने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

जहानाबाद
भारतीय डाक विभाग द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जहानाबाद के सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार ने किया।
इस अवसर पर प्रधान डाकघर प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डाक विभाग के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। योग अभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। सभी कर्मचारियों को एक-एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि “योग और पर्यावरण दोनों हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। यह अभियान न केवल पर्यावरण बचाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि मां के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक भी है।”
कार्यक्रम में डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।