अंतराष्ट्रीय संगीत दिवस पर कई संगीतकार ,साहित्यकारो को सम्मानित किया गया ।

*अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के योद्धा क्याल निवासी महेश कुमार शेखर के निधन पर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।*
जहानाबाद
विश्व संगीत दिवस दिनांक 21जून को नागरिक विकास मंच तथा जिला कला एवम सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम संतोष श्रीवास्तव के आवासीय परिसर में किया गया ।
स्थानीय को -ऑपरेटिव बैंक परिसर अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर संगीत साहित्य समारोह सम्मान -सह- श्रद्धाजलि समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के योद्धा अरवल जिले के क्याल निवासी महेश कुमार शेखर के निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । 1984 से 1994 तक विश्व हिन्दु परिषद के महामंत्री कमरे संतोष श्रीवास्तव ने बताया श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के योद्धा महेश कुमार शेखर अरवल जहानाबाद संयुक्त जिला के जिलाध्यक्ष के रूप में कई बर्ष तक कार्य किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष एस के सुनील ने किया।
कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन नागरिक विकास मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया ।
इस अवसर पर जिन संगीतकार ,साहित्यकारों को सम्मानित किया गया उनमें हिन्दी मगही के साहित्यकार एस एन कालेज के पूर्व प्राचार्य डा उमा पर सुमन , वयोवृद्ध साहित्यकार सत्येंद्र कुमार पाठक , मगही साहित्यकार गीतकार अरविंद कुमार आंजाश , युवा गायक एवम पत्रकार एस के मिर्जा के साथ हारमोनियम के लिए राकेश जी करें , नाल बजाने के लिए राधेश्याम जी नन्ही तथा झाल के लिए दुर्गा पासवान को अंगवस्त्र , डायरी तथा पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम एस एन सिन्हा के पूर्व प्राचार्य डा उमाशंकर सुमन जी , वयोवृद्ध साहित्यकार सत्येंद्र पाठक , प्रसिद्ध कवि डा रविशंकर शर्मा ,कवित्री मानसी सिंह , ममता प्रिया , अनुसूचित जाति /जन जाति संघ के अध्यक्ष डा अरविंद चौधरी ,सचिव रामजीवन पासवान, मगही विकास मंच के सचिव अरविंद कुमार आंजाश, कवि चितरंजन चैनपुरा , राणा वीरेंद्र सिंह , युवा शायर निशांत जी , सुनील कुमार श्रीवास्तव ,जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय विश्वकर्मा , पत्रकार चंदन कुमार ,मुकर्म तथा ऐहतेशाम सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे ।


