देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एस एस कॉलेज में योग शिविर का आयोजन।



मानवीय जीवन के दिव्य रूपांतरण के लिए योग मूल मंत्र है। इसी सकारात्मक संदेश को लेकर एस०एस० कॉलेज , जहानाबाद में आज दिनांक 21- 06 – 2025 को ग्यारहवें  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉलेज के एन.एस.एस.इंकाई के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर  का उद्घाटन पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णा नंद ने किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि योग के बिना आदर्श जीवन शैली की कल्पना नहीं की जा सकती है। योग शिविर को संबोधित करते हुए संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष सह महाविद्यालय के आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ० विनोद कुमार राय ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का मुख्य आधार तत्व है। योग शरीर , हृदय एवं मन की एकत्र साधना है और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सबल बनाता है। यह अपने जन्म और कर्म को दिव्य बनाने का उपक्रम है। योग के माध्यम से हम स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और शांत हृदय के स्वामी बने रह सकते हैं और हमारा जीवन अधिक सामंजस्यपूर्ण और सुंदर हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में योग की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।      
                       महाविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी एवं संत निरंकारी मंडल के जहानाबाद , अरवल के संयोजक मोतीलाल जी ने इस योग शिविर में भाग ले रहे महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को अनेक प्रकार के योगाभ्यास कराया , साथ ही उन्होंने उपस्थित जनों को योग को उनके दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित भी किया।  इस अवसर पर एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० अंशु कुमार मल्लिक , जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रवीण दीपक, अनिल कुमार द्विवेदी ,सुनील कुमार सिंह सहित कॉलेज के अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!